फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collides with moped, wife dies, husband injured

ट्रक ने मारी मोपेड में टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with moped, wife dies, husband injured
दुर्घटना के बाद कोतवाली पर मृतका के परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के बस स्टैंड पर शनिवार की सुबह एक ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे मोपेड पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और उसका सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, महिला का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। इधर, दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुुलिस के शव उठाने के बाद आवागमन चालू हुआ। मामले की ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

सीमा अपने पति अब्दुल सलाम के साथ मोपेड से नगला कस्बा बरला अलीगढ़ से अपने मायके फिरोजाबाद जा रही थी। सुबह नौ बजे के करीब जैसे ही वे बस स्टैंड के समीप पहुंचे पीछे से सीमेंट से भरा ट्रक असंतुलित होकर मोपेड से टकरा गया। टक्कर होते ही मोपेड असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे बैठी सीमा (25) का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से बुरी तरह फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अब्दुल सलाम बाल-बाल बच गया। उसे गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

घायल अब्दुल सलाम को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ व खड़े ट्रक के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस शव को टिर्री में रख कर ले गई तब जाकर रास्ता साफ हुआ। पति सलाम की तहरीर के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना में मृत सीमा का फाइल फोटो।

दुर्घटना में मृत सीमा का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed