{"_id":"64627e1e8b7b514c9705c354","slug":"trees-uprooted-in-strong-storm-electricity-stopped-in-many-villages-shaphu-news-c-62-1-sali1024-7-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेज आंधी में उखड़े पेड़, कई गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेज आंधी में उखड़े पेड़, कई गांवों की बिजली ठप
Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
सार
तार टूटने से गांव गुतहरा, ऊघई एवं सहपऊ विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले गांवों में आपूर्ति बाधित रही। रात को बिजली नहीं आने पर वह गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर आंधी से बिजली के तारों पर टूटकर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेज आंधी से रविवार की रात को क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। कई पेड़ों की मजबूत टहनी टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। तार टूटने से गांव गुतहरा, ऊघई एवं सहपऊ विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले गांवों में आपूर्ति बाधित रही। रात को बिजली नहीं आने पर वह गांव अंधेरे में डूबे रहे।
जिन गांवों की आपूर्ति बाधित रही, उनमें तामसी, मढ़ाका, खोंड़ा, थरौरा, कोंकना कलां, कोंकना खुर्द, धाधऊ, गुतहरा, लोधई, सुल्तानपुर, मानिकपुर, नगला सलेम और ऊघई शामिल हैं। रास्तों में पेड़ उखड़कर गिरने से सादाबाद-जलेसर मार्ग के साथ ही सहपऊ से थरौरा, खोंड़ा, कुकरगवां और ढकपुरा जाने वाले संपर्क मार्गों पर आवागमन बाधित रहा।
सोमवार की दोपहर तक रास्तों में गिरे पेड़ों को हटाने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका। इधर, बिजली कर्मी सुबह से ही पेड़ों को हटाने में जुटे थे। अवर अभियंता विद्युत नेम सिंह वर्मा का कहना है कि सोमवार की शाम तक बिजली के तारों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।