{"_id":"6a2877eccba970ae590bdb65","slug":"trees-fell-and-tin-sheds-were-blown-away-in-strong-winds-power-outages-occurred-in-several-areas-hathras-news-c-56-1-hts1003-149752-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेज आंधी में पेड़ गिरे, टिन शेड उड़े, कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेज आंधी में पेड़ गिरे, टिन शेड उड़े, कई इलाकों की बिजली गुल
Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव पोदा में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : Samvad
भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते शहर और देहात के कई क्षेत्रों में टिन शेड उड़ गए, पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही।
मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
आंधी से शहर के कई इलाकों में दुकानों और मकानों पर लगे टिन शेड उखड़कर दूर जा गिरे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। मुरसान में भी तेज आंधी आने के दौरान कंचना गांव स्थित श्मशान घाट का टिनशेड उड़ गया। कुछ स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली निगम की टीमें देर रात तक आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक लेखराज के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि वर्षा होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।
टिनशेड गिरने से तीन बच्चे हुए चोटिल
बिसावर। क्षेत्र में मंगलवार शाम आई तेज आंधी से दो अलग-अलग गांवों में टिन शेड टूटने से लोगों का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। एक बरामदे का टिनशेड गिरने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। ग्राम कजरौठी निवासी फरियाद खान के बरामदे का टिनशेड आंधी के कारण भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त नीचे बैठे तीन बच्चे मलबे में दब गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में फरियाद खान की 12 टिन की चादरें टूट गईं। गांव नगला हरनाम में सोनू कुमार के घर की टिनशेड की 10 चादरें हवा में उड़कर टूट गईं। संवाद