फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Treasury districts were added to the central server

सेंट्रल सर्वर से जोड़े गए सभी जिलों मे कोषागार

Wed, 02 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। राज्य के सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बुधवार को हाथरस आकर जिला सूचना विज्ञान कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-गवर्नेंस में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए स्थानीय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सोमेश अग्रवाल और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय से वार्ता की। उन्होंने इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिग में आ रही दिक्कतों का समाधान किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ई-डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश अग्रणी प्रदेशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव इस दिशा में काफी गंभीरता से विभिन्न योजनाओं को ऑनलाइन करा रहे हैं। उनके प्रयास से ही समाजवादी पेंशन की मॉनीटरिंग ई गवर्नेंस के माध्यम से ही हो रही है। योजना के माध्यम से समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सत्र 2014-15 में प्रदेश में  अकेले छात्रवृत्ति छात्र प्रतिपूर्ति को जारी होने वाले पैसे में ही 520 करोड़ रुपये की धनराशि का दुरुपयोग रोका गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर गांव की हमने ई-मेपिंग कर रखी है। प्रदेश की सभी 77 जिलों के कोषागारों को सेंट्रल सर्वर से जोड़ा गया है, जिससे किसी भी प्रकार के बजट जारी करने में हर विभाग के हेड खुद ऑनलाइन जानकारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य भी ऑनलाइन ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे योजनाओं का आम आदमी तक पहुंचाने का सपना साकार किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed