{"_id":"674784cb4f7bfb6681052817","slug":"transformer-lying-broken-for-20-days-not-replaced-hathras-news-c-297-1-ddu1001-100835-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 20 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, नहीं बदला, अवर अभियंता से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 20 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, नहीं बदला, अवर अभियंता से की शिकायत
Thu, 28 Nov 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:15 AM IST
सार
मामले में एसडीओ लवकुश राघव ने बताया है कि मामला अवर अभियंता के संज्ञान में आया है कि दो या तीन में ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव औंधाखेड़ा में किसानों के नलकूपों का ट्रांसफॉर्मर 20 दिन से खराब पड़ा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अवर अभियंता से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गांव निवासी किसान लाल सिंह, श्रीदेवी, बलबीर सिंह, रतनलाल आदि ने बताया कि गांव के बाहर 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। जिससे सभी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हो रही थी। 20 दिन पूर्व ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इसकी शिकायत दादों विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अभियंता से की थी, लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदल गया।
विज्ञापन
बुधवार को किसानों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एसडीओ लवकुश राघव ने बताया है कि मामला अवर अभियंता के संज्ञान में आया है कि दो या तीन में ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन