फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transformer has been burning for three days, uproar by angry people

Hathras News: तीन दिन से फुंका पड़ा है ट्रांसफॉर्मर, गुस्साए लोगों का हंगामा

Sat, 14 Jun 2025 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Transformer has been burning for three days, uproar by angry people
गांव जिरौली धूम सिंह में लगा घरेलू आपूर्ति का ट्रांफॉर्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बिजलीघर पर हंगामा किया। बाद में एसडीओ ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव के प्रमोद पुंढीर, सोनू, वेदप्रकाश, रामभान सिंह, रवि, रुपेंद्र, हरीश आदि ने बताया कि गांव में घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए एक ट्रांसफार्मर लोहगढ़ रोड पर लगा हुआ है। इससे करीब 60 घरों के बिजली कनेक्शन हैं। मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस कारण तीन दिन से घरों की बिजली गुल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी पड़ रही है, पंखे -कूलर के नहीं चलने से बच्चे रो रहे हैं। महिला और पुरुषों का हाल बेहाल है। लोगों की रात भी नहीं कट पा रही है। कई बार विभाग से कहा लेकिन आज-कल कर टाला जा रहा था। शुक्रवार सुबह लोग बिजली घर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसडीओ और जेई ने शाम तक ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया तब लोग घरों को लौटे। चेतावनी दी कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed