फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transfer Orders Remain on File: 96 Teachers Have Not Reported to Their New Schools Even After Three Months

Hathras News: तबादला आदेश फाइलों में, तीन महीने बाद भी 96 शिक्षक नहीं पहुंचे नए स्कूल

Fri, 08 May 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Transfer Orders Remain on File: 96 Teachers Have Not Reported to Their New Schools Even After Three Months
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो रही है। विभाग द्वारा जारी अंतःजनपदीय स्थानांतरण और समायोजन के आदेश फाइलों में कैद हैं। बीती नौ फरवरी को 96 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन संबंधित शिक्षकों ने अभी तक अपनी नई तैनाती वाले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जिससे शिक्षक विहीन और एकल विद्यालयों में पढ़ाई को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने फरवरी में जिले के 96 शिक्षकों का समायोजन व स्थानांतरण किया था। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य जिले के उन एकल (एक शिक्षक वाले) और शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करना था, जहां यू-डायस पोर्टल के अनुसार शिक्षकों की कमी थी। तीन माह का लंबा समय बीत जाने के बाद भी विभाग इस आदेश को धरातल पर उतारने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि विभाग स्वयं इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। नियमानुसार, आदेश जारी होने के तत्काल बाद शिक्षकों को कार्यमुक्त होकर नए विद्यालयों में ज्वाइन करना था, लेकिन विभाग इस आदेश को फाइलों में दबाकर बैठा है, जिससे दूर-दराज के स्कूल राम भरोसे चल रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीएसए द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कराएं और मानव संपदा पोर्टल पर भी इसे अपडेट करें। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई थी कि निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके बावजूद, धरातल पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।




यू-डायस पोर्टल पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही समायोजन प्रकिया को पूरा करते हुए स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करा दी जाएगी।
स्वाति भारती, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed