{"_id":"67a909d1e1b857c0b70709ac","slug":"trains-between-delhi-kanpur-and-prayagraj-delayed-by-hours-passengers-upset-hathras-news-c-56-1-mrt1060-126783-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज के बीच ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज के बीच ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की भीड़।
- फोटो : samvad
दिल्ली-कानपुर-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटों की देरी से चल रहीं हैं। इसमें हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इसमें दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ व अयोध्या जाने वाले यात्री परेशान हैं।
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दैनिक व साप्ताहिक मिलाकर करीब 12 ट्रेनों का ठहराव है। इस समय इनमें से अधिकांश ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर अप ट्रैक व डाउन ट्रैक की तमाम ट्रेनें लेट रहीं। इसमें मुख्य रूप से कानपुर जाने वाली 15734 फरक्का एक्सप्रेस 5:14 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं 12420 गोमती एक्सप्रेस एक घंटे, 15484 महानंदा एक्सप्रेस 50 मिनट, 12312 कालका एक्सप्रेस 35 मिनट, 14164 संगम एक्सप्रेस 50 मिनट, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 38 मिनट लेट रही।
वहीं बात अगर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की करें तो 15483 महानंदा एक्सप्रेस 1:36 घंटे, 18309 टाटा मुरी एक्सप्रेस 3:32 घंटे, 12311 कालका एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 12419 गोमती एक्सप्रेस 50 मिनट, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:44 घंटे, 15743 फरक्का एक्सप्रेस 2:04 घंटे, 14163 संगम एक्सप्रेस 02 घंटे की देरी से हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंची। इस कारण यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि अधिकतम ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाए।