फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Train with a Cantor on the track in Raya, a big accident

राया में ट्रैक पर आए कैंटर से भिड़ी ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Sat, 28 Oct 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 28 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Train with a Cantor on the track in Raya, a big accident
डेमो पिक - फोटो : PTI
 शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर मथुरा रोड पर सोनई और राया के बीच गांव पिरसुआ के निकट दो कैंटर आपस में भिड़ गए और भिड़ंत के बाद एक कैंटर रेलवे ट्रैक पर आ गया। इस दौरान मथुरा की ओर जा रही रामनगर ब्रांदा एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़े  कैंटर से जा टकराई, लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बडा हादसा टल गया। दुर्घटना से ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। 
विज्ञापन


शनिवार को मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक काफी व्यस्त रहता है। रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनें इस दिन ट्रैक से गुजरती हैं। राया से अलीगढ़ मार्ग पर छह किलोमीटर तक कासगंज रेल लाइन बिल्कुल सड़क के बगल से गुजर रही है। शुक्रवार की रात को राया के गांव पिरसुआ के निकट दो ट्रकों की हुई टक्कर के दौरान गार्डर लदा एक ट्रक बेकाबू होकर रेल लाइन पर चढ़ गया।
विज्ञापन


रात को करीब 12:45 बजे हाथरस की ओर से आई रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने जब लाइन पर ट्रक खड़ा देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी का इंजन ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराने पर ट्रेन के इंजन के चालक साइड के हैंडिल, कैटिल गार्ड और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रेन को बेहद धीमी गति से राया स्टेशन ले जाया गया और फिर मथुरा कैंट स्टेशन पर ले जाकर खड़ा किया गया। यहां इंजन को बदलकर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक प्रभावित होने से कारण कुछ ट्रेनें लेट हुईं जिनमें छपरा एक्सप्रेस, जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस आदि शामिल रहीं। मथुरा कैंट स्थित आरपीएफ थाने के निरीक्षक केके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के मुताबिक दो कैंटरों में से एक पर हरियाणा का नंबर है। एक कैंटर में गार्डर लदे हुए हैं, जबकि दूसरा पूरी तरह से पैक है। अज्ञात चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इंजन को रिप्लेस कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed