{"_id":"6a9aba87da6817070f0292a8","slug":"traders-conference-at-dauji-mela-on-september-27-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दाऊजी मेले में व्यापारियों का सम्मेलन 27 सितंबर को, तैयारियों को लेकर हुआ विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दाऊजी मेले में व्यापारियों का सम्मेलन 27 सितंबर को, तैयारियों को लेकर हुआ विचार-विमर्श
Fri, 04 Sep 2026 06:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:03 PM IST
सार
फैम के संरक्षक बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। व्यापारियों ने 27 सितंबर को दोपहर दो बजे से मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को राजकुमार कोठीवाला के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें 27 सितंबर को श्री दाऊजी मेला में हाेने वाले व्यापारी सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
फैम के संरक्षक बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। व्यापारियों ने 27 सितंबर को दोपहर दो बजे से मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बैठक में अमरेश बंसल, पं. सत्य प्रकाश रंगीला, अरविंद वर्मा, सुमित पोद्दार, जितेंद्र कौशिक, धीरेंद्र पाठक, पवन पौरुष, दिनेश शर्मा, जीतू मारवाड़ी, बंशी वर्मा, विशाल सोनी, अभिषेक रंगीला आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन