फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor-trolley overturned after collision with a canter

सिकंदराराऊ: केंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, धान बेचने जा रहे किसान की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 03 Oct 2026 11:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 03 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

शव को मौके से हटाने को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की एक दरोगा से तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after collision with a canter
पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मृतक किसान मुनेंद्र सिंह - फोटो : संवाद-फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के एटा राजमार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे ग्राम टोली के पास एक अज्ञात केंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से किसान मुनेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के भतीजे अक्षय कुमार ने बताया कि उनके चाचा मुनेंद्र सिंह (40 साल) पुत्र रामवीर सिंह थे। वह ग्राम चाँदनपुरा के निवासी थे। मुनेंद्र सिंह धान बेचकर एटा की मंडी जा रहे थे। तेज गति से आए केंटर ने ट्रॉली में टक्कर मारी। धान सड़क पर चारों तरफ बिखर गया। अक्षय कुमार को भी चोटें आईं। हादसे के बाद केंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, लगाया जाम
शव को मौके से हटाने को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की एक दरोगा से तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी, बच्चों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। मुनेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। अचानक हुई इस मौत से परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, बच्चों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव चादनपुर में भी शोक की लहर है। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed