{"_id":"60a559868ebc3e6686360b45","slug":"tractor-trolley-max-overturned-three-bike-riders-buried-after-collision-hathras-news-ali263477537","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैक्स पलटी, तीन बाइक सवार दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैक्स पलटी, तीन बाइक सवार दबे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड हतीसा बाईपास पुल के निकट भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और और मैक्स की बुधवार की सुबह भिड़ंत हो गई, जिससे वहां से गुजर रहे बाइक सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सड़क पर जाम लग गया। दबे हुए बाइक सवारों को लोगों ने बाहर निकाला और फिर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पुलिस भी पहुंच गई। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को रोड से अलग किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे मथुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हतीसा बाईपास पुल से पहले भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मैक्स चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। यहां से गुजर रही एक बाइक पर सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
इन्हें लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला। घायल शिवकुमार पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला उदयभान मुरसान, धीरज पुत्र नेक सिंह व पुष्पेंद्र पुत्र गिर्राज किशोर के नाम शामिल हैं। इनमें शिवकुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर-टॉली पलटने से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर रोड से वाहनों को अलग कराया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।