{"_id":"69e9300312457f975d0fd023","slug":"tractor-splits-in-two-after-collision-traffic-jam-ensues-hathras-news-c-56-1-hts1004-147517-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टक्कर के बाद ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टक्कर के बाद ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, लगा जाम
Thu, 23 Apr 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
हतीसा बाईपास पर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : Samvad
अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हतीसा बाईपास पर एक तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा (इंजन) टूटकर अलग हो गया और सड़क पर तेल फैल गया।
रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। हतीसा पुल से आगरा की ओर जा रहे ट्रैक्टर में मैक्स लोडर ने टक्कर मारी। हादसे बाद चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। वहीं भिड़ंत होते ही ट्रैक्टर बीच सड़क पर ही पलट गया और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क के बिल्कुल बीचोबीच आ गया और उससे रिसने वाले तेल के कारण सड़क पर फिसलन हो गई।
इस वजह से आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। शादी समारोह से लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया था।