{"_id":"690f6e9b4cfc902e4e036656","slug":"tractor-collides-with-high-speed-roadways-bus-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: भूसे से भरे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार रोडवेज बस में मारी टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: भूसे से भरे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार रोडवेज बस में मारी टक्कर, दो लोग घायल
Sat, 08 Nov 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:54 PM IST
सार
ट्रैक्टर भूसा लादकर अलीगढ़ से जलेसर जा रहा था। एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतनपुर पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ के एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतनपुर के निकट 8 नवंबर को भूसे से भरे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और जाम लग गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
8 नवंबर की दोपहर को यह ट्रैक्टर भूसा लादकर अलीगढ़ से जलेसर जा रहा था। एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतनपुर पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में ट्रैक्टर चालक मोहर सिंह और साथ बैठे होरीलाल निवासी जलेसर घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन