फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traces of the freedom struggle are present in the fort complex

Hathras News: किला परिसर में मौजूद हैं आजादी की जंग के निशान

Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Traces of the freedom struggle are present in the fort complex
दाऊजी मंदिर के गुंबद पर बने तोप के गोलों के निशान। संवाद - फोटो : Samvad
आज हम सभी देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में फिर एक बार आजादी की चर्चित कहानियों को याद किया जा रहा है। हाथरस शहर में भी आजादी के निशान अभी भी मौजूद हैं। राजा दयाराम किला परिसर के दाऊजी मंदिर की प्राचीर पर आज भी अंग्रेजों की तोप के गोलों के निशान शेष हैं, जो आजादी की जंग में क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन




सन् 1857 में स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत हुई थी, लेकिन इससे 40 वर्ष पहले ही हाथरस में अंग्रेजों से जंग लड़ी गई। जानकारों का कहना है कि 17वीं शताब्दी में यहां राजा भूरी सिंह का शासन था। उन्होंने किला परिसर में मंदिर श्रीदाऊजी महाराज की स्थापना कराई थी। उनके बाद उनके बेटे राजा दयाराम ने सत्ता संभाली। अंग्रेज उस समय अपना साम्राज्य फैला रहे थे।
विज्ञापन




उनकी नजर हाथरस पर भी पड़ी। अंग्रेजों ने राजा दयाराम से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन राजा ने ऐसा नहीं किया और अंग्रेजों का मुकाबला किया। राजा दयाराम और अंग्रेजी फौज में मार्च 1817 को भीषण जंग हुई। तीन दिन तक चले इस युद्ध में राजा दयाराम के तोपखाने में आग लग गई। पूरा किला तहस-नहस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसके बाद एक गुप्त रास्ते से राजा दयाराम यहां से चले गए और यहां अंग्रेजों का शासन हो गया। जानकार बताते हैं कि राजा दयाराम एक सुरंग के रास्ते से निकले तो किला परिसर के निकट इस गांव का नाम इसी वजह से सुरंगपुरा पड़ गया। अंग्रेजों द्वारा दागे गए गोले में से एक गोला अभी भी मंदिर में मौजूद है। वहीं मंदिर के गुंबद पर तोप के गोलों के निशान आज भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed