फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Top 10 BLO award honor and lunch with Hathras DM

SIR: टॉप 10 बीएलओ को मिलेगा इनाम और सम्मान, डीएम के साथ विशेष लंच के मिलेगा मौका

Sun, 23 Nov 2025 05:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 05:17 PM IST
सार

अपने-अपने मतदेय स्थल से संबंधित समस्त गणना प्रपत्रों का बीएलओ एप पर सबसे पहले डिजिटलीकरण करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन्हें जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ एक विशेष लंच के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Top 10 BLO award honor and lunch with Hathras DM
मतदाता सूची - फोटो : ANI

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में हाथरस जिले के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जुटे हुए हैं। श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को इनाम और सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

चार दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। इन दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने-अपने मतदेय स्थल से संबंधित समस्त गणना प्रपत्रों का बीएलओ एप पर सबसे पहले डिजिटलीकरण करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन्हें जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ एक विशेष लंच के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

प्रशासन ने जनपद के सभी बूथ लेवल अधिकारियों और उनकी टीम से अपील की है कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ पूर्ण करें, ताकि जिले की प्रतिष्ठा में और वृद्धि हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed