फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tired of illness, committed suicide by hanging

नहीं हुआ सहन: दो साल से था कैंसर से पीड़ित, बीमारी से तंग आकर पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 21 Sep 2023 08:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 08:18 PM IST
सार

रामवीर सिंह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनका कई जगह उपचार कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, जिससे वह काफी तनाव में रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Tired of illness, committed suicide by hanging
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सांदलपुर में 65 वर्षीय रामवीर पुत्र महावीर सिंह ने कैंसर की बीमारी से तंग आकर बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन

 
रामवीर सिंह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनका कई जगह उपचार कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, जिससे वह काफी तनाव में रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। कुछ लोगों ने उनके शव को गांव के बाहर पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रामवीर सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। खुदकुशी की सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि पुत्र की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed