फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tiranga Yatra from Talab Chauraha in Hathras

मां तुझे प्रणाम: हाथरस में तालाब चौराहा से तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को, शहर में हर हाथ में होगा तिरंगा

Mon, 11 Aug 2025 07:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 07:30 AM IST
सार

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति संगीत की धूम रहेगी। 12 अगस्त को इंडियन बैंक की मुख्य ब्रांच तालाब चौराहा से तिरंगा यात्रा शहर भर में निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत होगा।

विज्ञापन
Tiranga Yatra from Talab Chauraha in Hathras
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से जश्न-ए-आजादी का महाआयोजन होने जा रहा है। मां तुझे प्रणाम के तहत इस बार शहर के प्रमुख बाजारों में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 अगस्त को निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा की मुख्य सहयोगी एके फूड प्रोडक्ट और सह सहयोगी संस्थाओं में एपेक्स बैटरी व दून पब्लिक स्कूल हैं। विशेष सहयोगी में आरके ज्वैलर्स, प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, तोता कलर, भजन लाल सराफ, राठी प्लास्टिक, बेस्ट बाई व इंडियन बैंक शामिल हैं। 
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में देशभक्ति संगीत की धूम रहेगी। 12 अगस्त को इंडियन बैंक की मुख्य ब्रांच तालाब चौराहा से तिरंगा यात्रा शहर भर में निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत होगा। इसके लिए शहर के सभी चौराहों को सजाया जाएगा। हर हाथ में तिरंगा दिखाई देगा। इस यात्रा को लेकर स्कूल संचालकों में भी जोश है। एनसीसी कैडेट द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां तुझे प्रणाम के तहत निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा अभूतपूर्व होगी। इस यात्रा में शहर की सामाजिक संस्थाएं भी शिरकत करेंगी। इंडियन बैंक से होते हुए यात्रा शहर के रामलीला ग्राउंड, सासनी गेट चौराहा, गुड़हाई बाजार, सराफा चौक, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट चौराहा होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed