{"_id":"58f3a4c24f1c1b1774470a18","slug":"thunder-in-the-police-station-for-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रोहित अग्रवाल की मौत को लेकर शहर में जुलूस निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित अग्रवाल की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनाें, रिश्तेदारों और संबंधियों ने बाजार में जुलूस निकाला और थाने पहुंचकर हंगामा किया। थाने में हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
साकेत कॉलोनी निवासी रोहित अग्रवाल की मौत 13 अप्रैल को हुई थी। परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया था। रोहित का पत्नी से विवाद चल रहा था।
पुलिस ने 14 अप्रैल को परिजनाें की शिकायत पर पत्नी समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दो दिन बीतने पर भी पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। रोहित के परिजनों को यह रास नहीं आ रहा। रविवार को सादाबाद गेट स्थित एक धर्मशाला में हुई उठावनी में रोहित के तमाम परिजन, रिश्तेदार और मित्र, संबंधी आदि शामिल हुए और फिर वहां से सीधे जुलूस के रूप में एकत्रित होकर थाना हाथरस गेट पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग इंस्पेक्टर कक्ष में घुस गए। कुछ ऑफिस के बाहर जमीन पर लेट गए। परिजनाें ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप भी लगाए। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान पुलिस ने संयम बरता और परिजनों की पूरी बात सुनी। कोतवाली निरीक्षक ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जल्दबाजी में आरोपियों की गिरफ्तारी से हत्या करने वाला असल आरोपी बच सकता है। जांच पूरी होने के बाद वह आरोपियाें की गिरफ्तारी करेंगे।