फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   soul trembles after hearing the story of an innocent

मासूम की आपबीती सुन कांप जाती है रूह: जमीन पर पटका, घूंसे मारकर तोड़ दिए तीन दांत, होठों पर काटा, फिर किया ..

Thu, 20 Mar 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 01:12 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने के बाद 19 मार्च को बिसावर क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची (7) घर पहुंच गई। उसे पुलिस की गाड़ी से उसे गांव तक लाया गया। बच्ची के घर पहुंचते ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों के अलावा अन्य किसी को बच्ची से नहीं मिलने दिया। बच्ची ने परिजनों से आपबीती को बयां किया।

विज्ञापन
soul trembles after hearing the story of an innocent
मासूम से हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चॉकलेट दिलाने के बहाने दरिंदा मासूम को उठाकर ले गया और उसे कई बार जमीन पर पटका, तीन घूंसे मारे, जिससे उसके तीन दांत टूट गए। उसके मुंह से खून आने लगा, वह रोई तो बाल पकड़कर मुंह जमीन दे मारा। उसके होठों पर काटा, शरीर को नोचा, फिर उसके साथ गलत काम किया। ऐसी हैवानियत सात साल की बच्ची के साथ की गई, जिसे सुनकर रूह कांप जाती है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने के बाद 19 मार्च को बिसावर क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची (7) घर पहुंच गई। उसे पुलिस की गाड़ी से उसे गांव तक लाया गया। बच्ची के घर पहुंचते ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों के अलावा अन्य किसी को बच्ची से नहीं मिलने दिया। बच्ची ने परिजनों से आपबीती को बयां किया, उससे सुनते ही दिल दहल जाते हैं। मासूम के लिए आरोपी अमन खां दरिंदा बन गया था। मासूम भी बार-बार सहम रही है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता और बाबा ने बताया कि बच्ची घर आ गई है और पहले से काफी स्वस्थ्य है। धीरे-धीरे उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उसने बताया कि वह पास ही एक दुकान से टॉफी लेने चाचा चचेरे भाई की बेटी के साथ गई थी, तभी आरोपी आया और चाचा की लड़की को धक्का मारकर बच्ची को गोद में उठा लिया और कहा कि उसे दूसरी दुकान से चॉकलेट दिलवाएगा। बच्ची का बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसे ऐसी जगह से ले गया, जहां से कोई आता जाता नहीं था। इसके बाद आरोपी ने उसे पोखर के पास एक झाड़ी में पटक दिया। मुंह पर तीन घूंसे इतनी तेज मारे कि उसके तीन दांत टूट गए और मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद जब वह रोती, तभी आरोपी उसे बाल पकड़कर मुंह के बल धरती पर पटक पटक कर मारता। आरोपी ने उसके होठ भी काट लिए। बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। बाबा का कहना है कि यदि गांव के लोग समय पर न पहुंचते तो उक्त आरोपी उनकी मासूम बेटी को पोखर में डुबाकर मार देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed