{"_id":"64d2705a5b2f4442be056527","slug":"three-years-imprisonment-for-molesting-a-teenager-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोरी से की छेड़खानी, दोषी को तीन वर्ष की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोरी से की छेड़खानी, दोषी को तीन वर्ष की कैद
Tue, 08 Aug 2023 10:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:12 PM IST
सार
थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी हुई थी। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने मामले में विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन
दोषी को सजा का आदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरास के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय ने किशोरी से छेड़खानी के दोषी को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी हुई थी। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने मामले में विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन
न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी लवकुश को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी एडीजीसी केशवदेव माहौर ने की।
विज्ञापन