फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three stores of drug license canceled

दवा की तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Tue, 16 Jan 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 16 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three stores of drug license canceled
जेनेरिक दवाएं
लाइसेंस का नवीनीकरण न कराना और अन्य अनियमितताओं के कारण तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई ड्रग लाइसेंसिंग ऑथरिटी अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने की है। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि उन्होंने गत माह जुलाई और दिसंबर में रति का नगला स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर, वेद मेडिकल स्टोर सादाबाद रोड मई सादाबाद का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में दुकान पर न तो फ्रिज मिला था और न ही दवा विक्रेता बिल बुक प्रस्तुत कर सके थे।
विज्ञापन


दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया था। इस वजह से सात दिन का नोटिस देकर जवाब देने को कहा गया था, लेकिन इन दवा विक्रेताओं के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। यही नहीं इन दवा विक्रेताओं ने अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी कोई आवेदन नहीं किया था। इस वजह से इन दोनों दवा विक्रेताओं के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फार्मासिस्ट के त्यागपत्र देने से परेशान प्रदीप मेडिकल स्टोर सलेमपुर के संचालक ने स्वयं ही अपने लाइसेंस को निरस्त करा लिया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिन दवा विक्रेताओं ने अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है तो वह समय से नवीनीकरण के लिए आवेदन कर दें, अन्यथा उनके लाइसेंस के निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed