फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three miscreants arrested with stolen goods and cash

Hathras News: चोरी के सामान एवं नकदी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested with stolen goods and cash
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की कृष्णापुरम कॉलोनी में पिछले दिनों बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को चोरी किए गए सामान व नकदी के साथ दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।
विज्ञापन




15 मार्च 2023 को सौरभ वर्मा पुत्र मुरारीलाल वर्मा निवासी गुड़हाई बाजार के कृष्णापुरम कॉलोनी स्थित बंद घर से चोर एक टीवी, नल की टोटियां व बर्तन आदि चोरी कर ले गए थे। 20 जनवरी 2023 की रात को इंद्रानगर निवासी एक व्यक्ति की दुकान में भी बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां से चोर एक टीवी, रुपये व अन्य सामान पार कर ले गए। जिस पर पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन





पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को सोखना फाटक के पास से गिरफ्तार लिया। उनके पास से चोरी के 6000 रुपये नगद, एक एलईडी टीवी, 18 पानी की टोटी व नौ टोटी लगाने का सामान, एक शावर व दो किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरफ्तार अभियुक्त शनिकांत उर्फ सनी पुत्र जगदीश निवासी जोगीपुरा थाना हाथरस गेट, कृष्ण मुरारी उर्फ बिच्छू पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गली नंबर तीन आदर्श नगर हाथरस हाल निवासी बिरला मंदिर के पास भगवत बिहार कॉलोनी थाना गोविंद नगर जिला मथुरा और प्रशांत ठाकुर उर्फ दीपू पुत्र सुमन कुमार सिंह निवासी रानी का नगला थाना हाथरस गेट को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed