फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three lakh rupees stolen by cutting the roof of a hardware shop

Hathras News: हार्डवेयर की दुकान की छत काटकर तीन लाख रुपये चोरी

Mon, 23 Sep 2024 07:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 23 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees stolen by cutting the roof of a hardware shop
मथुरा अड्डा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को शनिवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान की छत काटकर उसमें प्रवेश कर गए और गल्ले में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर कारोबारी को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के चावड़ वाला मोहल्ला निवासी सुनील पाराशर की मथुरा अड्डा पर पथवारी मैया के मंदिर के निकट हार्डवेयर के सामान की दुकान है। सुनील ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि छत का पत्थर निकला पड़ा है। उन्होंने जब दुकान के सामान पर नजर डाली तो गल्ला खुला पड़ा था और गल्ले में रखे तीन लाख रुपये वहां नहीं थे। इधर, घटना के बाद दुकान पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed