{"_id":"6511d4a520c90a079e041504","slug":"three-hundred-players-showed-their-strength-in-the-sports-competition-hathras-news-c-56-1-hts1001-5273-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेल प्रतियोगिता में तीन सौ खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेल प्रतियोगिता में तीन सौ खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : संस्था
- फोटो : Samvad
सेकसरिया सुशीला देवी स्कूल में आयोजित मेजर ध्यानचंद खेल प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान कबड्डी, खो खो जैसे खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के डॉ. सत्यदेव पचौरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी, वालीबाल, शतरंज, 100, 200, 400 मीटर दौड़, खो खो आदि में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ में अनिल कुमार, युवक मंगल दल अध्यक्ष, मथु बिचपुरी, कबड्डी में एसएसडीपी विद्यालय की टीम एवं वॉलीबाॅल में युवक मंगल दल मुरसान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संयोजक रतन गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को दिसंबर में बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ गणेश, निशा शर्मा कमलेश शर्मा, गोल्डी, मोहम्मद आशीष, विजय शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रेमलता सिंह आदि मौजूद रहे।