फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three Divorce Bill Pass in parliament, Celebrating

तीन तलाक का बिल पास होने पर जश्न

Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three Divorce Bill Pass in parliament, Celebrating
तीन तलाक - फोटो : Amar Ujala
संसद में तीन तलाक का बिल पास होने पर भाजपा नेता व मुस्लिम महिलाओं ने जलेसर रोड पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि संसद में बिल पास होने पर मुस्लिम बहनों को आजादी मिली है जो अपने को बेसहारा और डरी हुई मानती थीं। इस विधेयक को पास होने पर भाजपा के साथ अनेक मुस्लिम महिलाएं पूरी तरह से जुड़ चुकी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना भूरा पहलवान ने कहा कि मुस्लिम बहनों के साथ हमेशा भाजपा खड़ी है। इस बिल को पास होने पर मुस्लिम बहनों को पूर्ण विश्वास हो गया है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित और सभासद संजय सक्सेना ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की बात करती है।


उसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा मुस्लिम समाज के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा मुस्लिमों के साथ है। जिस सरकार ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया वह पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हर्ष व्यक्त करने वालों में मोरमुकुट गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुनीत आर्य, दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्याम अग्रवाल, शिवशंकर गुलाठी, शिवदेव दीक्षित, दिलीप चौधरी, मुकेश कौशिक, सुरेश चौधरी, थान सिंह कुशवाहा, पीके कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, यश शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed