फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatened to make the girl video viral

Hathras News: युवती का वीडियो वायरल करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 21 Oct 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 12:23 PM IST
सार

भाई का आरोप है कि आरोपी ने फिर फोन कर गाली-गलौज की। यही नहीं बहन से बात न कराने पर उसके वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी उसी रात को अपने साथी के साथ घर पहुंच गए तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Threatened to make the girl video viral
फोन पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवकों के खिलाफ हाथरस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महीने पुराने मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती के भाई ने दुष्यंत पौरुष व मोनू को नामजद किया है। आरोप है कि ये दोनों काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। घर पर फोन करते थे। फोन पर ही युवक की दोनों से कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन


युवक ने बताया कि 21 सितंबर की रात लगभग 10 बजे आरोपी दुष्यंत ने फिर फोन कर गाली-गलौज की। यही नहीं बहन से बात न कराने पर उसके वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी उसी रात को अपने साथी मोनू के साथ युवक के घर पहुंच गए तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed