{"_id":"6505a4437cf2b30a8b0d3865","slug":"threatened-to-be-implicated-in-a-false-case-if-asked-for-price-of-buffalo-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भैंस की कीमत मांगी, तो दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, पुलिस ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भैंस की कीमत मांगी, तो दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, पुलिस ने की जांच शुरू
Sat, 16 Sep 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:19 PM IST
सार
एक युवक को तीन भैंस अपनी जमानत पर एक लाख सतासी हजार रुपये में 15 दिन पहले उधार दिलवाई थीं । वादे के मुताबिक जब वह उसके पास भैंसों के रुपये मांगने गया। उसने उसके साथ गाली-गलौज की। जब गाली देने से मना किया, तो वह मारने-पीटने पर उतारू हो गया ।
विज्ञापन
भैंस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक व्यक्ति ने युवक से भैंस की कीमत मांगी, तो उसने गाली देना शुरू कर दिया। बात जब बढ़ी तो युवक ने झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला रतिया निवासी जगवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी गांव के एक युवक पर भैंस की कीमत मांगने पर गाली-गलौज एवं झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिकायत में उसने कहा है कि उसने एक युवक को तीन भैंस अपनी जमानत पर एक लाख सतासी हजार रुपये में 15 दिन पहले उधार दिलवाई थीं । वादे के मुताबिक जब वह उसके पास भैंसों के रुपये मांगने गया। उसने उसके साथ गाली-गलौज की। जब गाली देने से मना किया, तो वह मारने-पीटने पर उतारू हो गया । इसके साथ ही उसने झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन