फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatened a teenager and had illicit relations with her

Hathras: किशोरी को डराया, बनाए नाजायज संबंध, अश्लील वीडियो दिखा एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 10:09 PM IST
सार

किशोरी गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाया करती थी। इस दौरान वहां पर एक पास के गांव का निजी शिक्षक भी पढ़ाने आता था। उसने किसी तरह उनकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ नाजायज संबंध कर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Threatened a teenager and had illicit relations with her
डराया, धमकाया, किशोरी के साथ किया दुष्कर्म - फोटो : freepic

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली की पुलिस चौकी कचौरा के अंतर्गत एक गांव निवासी निजी शिक्षक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर लगातार एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। 17 जुलाई को जब उसने फिर से दुष्कर्म किया तो किशोरी ने परिजनों को पूरा मामला बताया। पीड़िता के पिता ने कथित अध्यापक के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाया करती थी। इस दौरान वहां पर एक पास के गांव का निजी शिक्षक भी पढ़ाने आता था। उसने किसी तरह उनकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ नाजायज संबंध कर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। एक वर्ष तक वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


17 जुलाई को फिर उसने दुष्कर्म किया। बेटी को सुस्त देखकर जब पूछा तो उसने सारी आपबीती बताई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अध्यापक की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना ने कहा कि पीड़ित पिता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed