{"_id":"6a3301a8c639cbbfc5096ea2","slug":"threat-given-to-village-head-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102058-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चुपचाप प्रधानी कर ले, छह की छह गोली निकाल दूंगा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चुपचाप प्रधानी कर ले, छह की छह गोली निकाल दूंगा....
Thu, 18 Jun 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
ग्राम पंचायत बरामई की प्रधान शशि चौधरी ने कोतवाली में गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि युवक ने धमकी दी कि चार महीने का समय है, प्रधानी चुपचाप काट ले, नहीं तो छह की छह गोली निकाल दूंगा, जहां चाहे वहां देख लूंगा,
ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव खेड़ा बरामई निवासी एक युवक ने उनके पति की फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आरोप है कि 13 जून को फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने आधार कार्ड से संबंधित बात को लेकर विवाद किया और कहने लगा कि उसका आधार कार्ड क्यूं काटा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
प्रधान का कहना है कि आरोपी ने उन्हें कई बार फोन कर धमकाया है तथा विभिन्न स्थानों पर मिलने के लिए भी दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि फेसबुक चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। प्रधान ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद