{"_id":"613116648ebc3e5acc329194","slug":"thousands-of-farmers-will-go-from-hathras-to-muzaffarnagar-kisan-mahapanchayat-sadabad-news-ali272175959","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में हाथरस से जाएंगे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में हाथरस से जाएंगे हजारों किसान
विज्ञापन
किसान महापंचायत और रैली के संबंध में पत्रकार वार्ता करते युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौ?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में हाथरस जिले से हजारों की संख्या में किसान सहभागिता करेंगे। किसानों को महापंचायत में ले जाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। अधिकाधिक भीड़ जुटाने के लिए लगातार संपर्क भी किया जा रहा है। ये बातें बृहस्पतिवार को युवा रालोद के मथुरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन कुमार पौनियां ने कहीं।
उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित की जा रही महापंचायत में रालोद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी भी अधिक संख्या में पहुंचे। मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इस पंचायत से किसान सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा देंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। आज किसान देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है और यह लड़ाई किसान जीतकर ही वापस घर जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी किसान या रालोद कार्यकर्ता महापंचायत में जाना चाहे, वह उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और जिपं सदस्य सुआ पहलवान ने कहा कि यह समय नस्ल और फसल बचाने का है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, लायक सिंह, मोहनवीर सिंह, सत्येंद्र फौजदार, बनी सिंह पहलवान, रामसहाय चौधरी, विक्रम सिंह, अनिल बधौतिया, भूरा पहलवान, सचिन पचहरा, दीपू चौधरी, धर्मेंद्र, देवेंद्र सिंह यादव, अनिल चौधरी, नेपाल काका, अजीत सिंह, इरफान, भोला पहलवान, कान्हा चौधरी, संत कुमार, सत्यवीर सिंह आदि थे।