फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Those investing in micro and small industries will get loan without guarantee

सूक्ष्म व लघु उद्योग में निवेश करने वालों को मिलेगा बिना गारंटी कर्ज

Mon, 17 Oct 2022 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Those investing in micro and small industries will get loan without guarantee
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सूक्ष्म और लघु उद्योगों में निवेश करने वाले उद्यमियों को अब ऋण कोलेटरल यानि मुफ्त ऋण बिना कुछ गिरवी रखे मिलेगा। बैंकों की ओर से ली जाने वाली वन टाइम गारंटी फीस को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इससे जिले के हीग, रेडीमेड गारमेंट्स, रंग-गुलाल, हस्तशिल्प, हैंडलूप और नमकीन आदि से जुड़े उद्योगों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।
पिछले दिनों राज्य सरकार ने अपनी नई औद्योगिक नीति जारी की थी। इसमें यह तय किया था कि लघु और सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नये प्राविधान तय किए गए हैं। इसमें लघु और सूक्ष्म उद्योग पर देय ऋण पर वार्षिक ब्याज का 50 प्रतिशत करीब 25 लाख रुपये पांच वर्षों के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई औद्योगिक नीति में उद्यमियों को पूंजीगत निवेश पर 10 से 25 फीसदी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों को ऋण के ब्याज पर 60 फीसदी तक सब्सिडी देने की योजना है। सूक्ष्म इकाइयों के पात्र निवेशकों के लिए आवेदन अवधि दो वर्ष होगी। एमएसएमई इकाइयों को अधिक से अधिक स्रोत से क्रेडिट उपलब्ध कराने के लिए स्टॉक एक्सचेंज पर 20 प्रतिशत की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश पर बतौर सब्सिडी सहायता देगी सरकार
अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला उद्यमियों को दो प्रतिशत अतिरिक्त निवेश प्रोत्साहन सहायता प्रदान की जाएगी। निवेश प्रोत्साहन की अधिकतम सीमा चार करोड़ रुपये तक होगी। पांच करोड़ रुपये और इससे अधिक की मशीनरी एवं संयंत्र वाली सभी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को कच्चे माल खरीद पर पांच वर्ष के लिए मंडी शुल्क से छूट की व्यवस्था दी जाएगी। विभाग के औद्योगिक अस्थानों में भूखंड और शेडों के आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

अभी एमएसएमई नीति का शासन आदेश जारी हुआ है। बिंदुवार जो आदेश होंगे, उस पर अमल किया जाएगा। इस नीति से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उद्यमियों को कामकाज में काफी सुविधा मिलेगी।
-डीएस कपूर, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed