फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   This time pray namaz in the house, if Allah wished, then next time we will celebrate Eid with pomp

इस बार घर में नमाज अदा करें, अल्लाह ने चाहा तो अगली बार धूमधाम से मनाएंगे ईद

Tue, 11 May 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
This time pray namaz in the house, if Allah wished, then next time we will celebrate Eid with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर पीक पर है। इससे बचाव के लिए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। इसलिए इस बार सभी लोग ईद की नमाज घर पर ही अदा करें। अल्लाह ने चाहा तो यह वबा टल जाएगी और अगले साल हमलोग धूमधाम से ईद मनाएंगे। ये बातें मंगलवार को कोतवाली पर पुरदिलनगर व कस्बा के लोगों के साथ आयोजित बैठक में सीओ सुरेंद्र सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल की तरह इस बार भी ईद की नमाज घरों में ही अदा करनी होगी। ताकि भीड़ भाड़ से बचा जा सके। सीओ ने लोगों से टीकाकरण कराने की भी अपील की।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों से सीओ ने कहा कि पूरा विश्व आज कोरोना से जूझ रहा है। देश में इस वक्त हालात काफी बदतर हो गए हैं। ऐसे में जरा सी असावधानी हम पर भारी पड़ सकती है। ईद भाई चारे व सौहार्द का त्योहार है, इसे शांति से घरों पर ही मनाएं। कोरोना की वजह से गले मिलने या हाथ मिलाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवेश राना ने कहा कि हम आपस में सावधानी बरतकर कोरोना से बच सकते हैं। बैठक में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने वादा किया कि कोरोना की वजह से इस बार ईद की नमाज घर में ही अदा करेंगे।

बैठक में नवेद अहमद खां, कमरुद्दीन, अब्दुल कादिर, नबी मोहम्मद, हाजी अय्यूब, अकरम हुसैन, शकील, मीन खान, अख्तर अली, शमशल कमर, इमाम बड़ी बख्खल पुरदिलनगर, सदर खां शेरवानी, अखलाक भारती, जाफर अली फारूकी, मौलाना मतलूब, आदिल हुसैन, हसीन खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed