फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves steal jewelery and cash from teacher house

Hathras News: शिक्षक के घर से चोरों ने आभूषण व नकदी पार की, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 22 Jun 2024 04:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 04:03 AM IST
सार

शिक्षक अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए आगरा गए थे। रात होने की वजह से आंवलखेड़ा स्थित ससुराल में रुक गए। इस बीच मौके का फायदा उठाकर चोर उनके घर के दरबाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। कमरों और अलमारियों को खंगाल ले गए।

विज्ञापन
Thieves steal jewelery and cash from teacher house
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पत्नी को दवा दिलाने गए शिक्षक के मालतीपुरम कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवली हाथरस गेट क्षेत्र के मालतीपुरम कॉलोनी निवासी रामजीलाल पुत्र खेमचंद शिक्षक हैं। 20 जून सुबह वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए आगरा गए थे। रात होने की वजह से आंवलखेड़ा स्थित ससुराल में रुक गए। इस बीच मौके का फायदा उठाकर चोर उनके घर के दरबाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। कमरों और अलमारियों को खंगाल ले गए। चोरी के बारे में सुबह पता लगा। पड़ोसियों ने ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी जानकारी शिक्षक को दी।
विज्ञापन


रामजीलाल के अनुसार घर में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पीड़ित ने चोरी की तहरीर कोतवाली हाथरस गेट में दी है। सीओ सिटी राम प्रवेश का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed