फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There was power crisis in many areas from morning till evening

Hathras News: सुबह से कई इलाकों में रहा बिजली संकट, दोपहर बाद हुई आपूर्ति बहाल

Mon, 15 Jul 2024 04:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2024 04:48 AM IST
सार

बिजली संकट रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह लोग पानी को लेकर परेशान रहे। अधिकांश घरों में पानी की टंकी भी खाली हो गईं। जिसके बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन
There was power crisis in many areas from morning till evening
प्रगतिपुरम बिजली घर पर कार्य करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

14 जुलाई को शहर के अलीगढ़ रोड नवल नगर प्रगति पुरम व आगरा रोड गिजरौली स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर लाइन मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य कराया गया। जिसके चलते दोनों ही उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की आपूर्ति दो से तीन घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


प्रगतिपुरम स्थित सब स्टेशन पर हुए कार्य के चलते नवल नगर, औद्योगिक क्षेत्र, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड आदि इलाके की सुबह आठ बजे से दस बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा आगरा रोड स्थित गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आगरा रोड स्थित बीएच ऑयल मिल रोड, कल्याण कॉलोनी, चामड़ गेट, नयागंज, मोती बाजार, चक्की बाजार, गली मालिन आदि इलाकों की दोपहर 11 से दो बजे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बिजली संकट रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह लोग पानी को लेकर परेशान रहे। अधिकांश घरों में पानी की टंकी भी खाली हो गईं। जिसके बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई। ऐसे में आस-पास लगे हैंडपंप से लोग पानी भरने के लिए मजबूर रहे। घरेलू काम-काज भी नहीं हो सकें। दोपहर में बिना बिजली के एसी, कूलर और पंखा भी शोपीस बने रहे। करीब 10 हजार आबादी प्रभावित रही। उमस और गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ गई। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई को दिन में कई घंटे तक बिजली गुल रही। इससे काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।-राज कुमार, निवासी, सादाबाद गेट।

गर्मी में बिजली संकट की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। हर दिन कटौती हो रही है। रविवार को भी यही हाल रहा।-प्रिंस कुमार, निवासी, चूना वाला डंडा।
रविवार को शहर के प्रगतिपुरम और आगरा रोड स्थित स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लाइन मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य कराया गया। जिसके चलते दोनों ही उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की कुछ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति को बहाल कर लिया।-अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता, शहर, विद्युत निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed