फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There was a scuffle with the police who went to raid the place, the inspector's bike was broken

Hathras News: दबिश देने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, दरोगा की बाइक तोड़ी

Tue, 12 Aug 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 12 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the police who went to raid the place, the inspector's bike was broken
दो दिन पहले गांव जामनका में दो समुदायों के बीच हुई पथराव की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस से एक समुदाय के लोगों ने अभद्रता और धक्कामुक्की कर दी। एक दरोगा की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस दौरान आरोपी पक्ष के दो युवक भी पुलिस को घायल हालत में मिले हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे हुई हुई इस घटना की सूचना पर सीओ गभाना थाना चंडौस के अलावा, लोधा, पिसावा, गभाना, खैर और जट्टारी चौकी की पुलिस और पीएसी के साथ गांव में पहुंच गए। तनावपूर्ण माहौल में पुलिस गांव में डटी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, जामनका में शनिवार रात गांव के बाहर स्थित चबूतरे पर स्थापित देव मूर्ति के पास बैठकर शराब पीने से रोकने पर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें हुए पथराव में चार लोग घायल हो गए थे। एक घायल दीपक की तहरीर पर सलमान, हसीम, सहीर, हकीम, हामिद, अलीहसन, फिदा हुसैन के अलावा छह अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों को गांव में होने की सूचना पर सोमवार रात को पुलिस पहुंची थी। आरोपी पुलिस को नहीं मिले तो थाने की गाड़ी लौट गई। एक दरोगा और कुछ पुलिस कर्मी गांव में रुके थे, तभी एक आरोपी अलीशेर पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस का कहना है कि यह नामजद नहीं था, लेकिन घटना में शामिल था। पुलिस उसे लेकर चलने लगी तो महिलाओं और पुरुषों ने विरोध किया और पुलिस से धक्कामुक्की की। विरोध के बीच अलीशेर को थाने भेज दिया गया। इस दौरान मौके पर छूट गई दरोगा की बाइक में अलीशेर पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ कर दी।

इस दौरान दो युवक हाशिम और उसके भाई सद्दाम पुलिस को घायल अवस्था में मिले। इनके परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर इन्हें पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है।


पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि आरोपी को पकड़कर ले जाते समय भीड़ ने पुलिस को घेर लिया था। पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। घायल युवकों के साथ किसी ने मारपीट नहीं की है। यह दोनों पुलिस को देखकर भाग रहे थे, इस दौरान गिरकर घायल हो गए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी विवेचना और आरोपियों की तलाश में पुलिस गई थी। पुलिस के साथ अभद्रता की गई। गांव में फोर्स भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed