गूंजने लगे फिर जय श्री राम के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले फिर जय श्री राम के नारे गुंजायमान होने लगे हैं। मंदिर मुद्दे को फिर हवा दी जा रही है। गुरुवार को तिवारी कोल्ड स्टोर पर साध्वी प्राची के भाषण के केंद्र में मंदिर मुद्दा छाया रहा। भाषण के दौरान कई बार जोर-शोर से जय श्री राम के नारे लगाए गए। साध्वी प्राची इगलास रोड स्थित तिवारी कोल्ड स्टोर पर देश के पहले हिंदू रोटी बैंक का उद्घाटन करने पहुंची थीं। हिंदू रोटी बैंक के बहाने हिंदू वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई।
साध्वी प्राची ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ही मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। मंदिर का शिलान्यास भी हो चुका है, उसे बस भव्य रूप दिया जाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में मंदिर बनने से नहीं रोक सकती। हिंदुओं के रोम-रोम में राम बसते हैं, राम से ही दिन की शुरुआत होती है और जीवन का अंत भी राम नाम के साथ होता है। मंदिर के लिए पत्थर तराशे जा रहे हैं। जल्द ही मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कुछ ही समय में आने वाला है, तब तक सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।