{"_id":"69431342da4c655d780243bb","slug":"the-womans-hijab-was-not-removed-with-malicious-intent-renu-hathras-news-c-56-1-sali1016-141868-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत मंशा से नहीं उतारा महिला का हिजाब : रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत मंशा से नहीं उतारा महिला का हिजाब : रेनू
Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई गलत मंशा नहीं थी, क्योंकि उम्र के हिसाब से वह महिला नीतीश कुमार की बेटी जैसी थी। यह प्रतिक्रिया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान महिला का हिजाब उतारने की घटना पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने दी।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में हिजाब की आवश्यकता ही नहीं है। हमारी संस्कृति कहती है कि आखिर चेहरा छिपाना क्यों। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी चेहरा छिपाने वाले व्यक्ति पर यह शक भी पैदा होता है कि कहीं वह आरोपी तो नहीं है।
इधर, तहसील सदर सभागार कक्ष महिला उत्पीड़न संबंधित कुल 16 प्रकरण उनके सामने सुनवाई के लिए पेश हुए, जिनमें से 11 घरेलू हिंसा, पांच छेड़खानी एवं बच्चों की सुपुर्दगी आदि से संबंधित थे। सदस्य द्वारा प्रकरणों की गंभीरता पूर्वक सुनवाई की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तहसील परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया और समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन
कुछ थानों से संबंधित अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।