फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The week will start blocking major election process

इस हफ्ते शुरू हो जाएगी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया

Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया इसी हफ्ते में शुरू हो जाएगी। पांच फरवरी से प्रमुख पद के लिए नामांकन होंगे और सात फरवरी को सातों ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव होना है। राजनीतिक दलों के साथ जिला प्रशासन भी इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव की तैयारी में जुट गया है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस चुनाव में धन और बाहुबल का खुला खेल रोकने की है, लेकिन इस चुनौती पर पार पाने में प्रशासन नाकाम ही दिख रहा है। पर्दे के पीछे सभी राजनीतिक दल प्रमुख के पदों पर कब्जा करने के लिए हर हथकंडा आजमा रहे हैं। धनबल और बाहुबल का खुलकर इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस इसे रोक नहीं पा रहे। 

विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों के परिजनों की बढ़ी चिंता

राजनीतिक दलों की खींचतान में सबसे ज्यादा आफत बीडीसी सदस्यों की आ गई है। कुछ सदस्य तो प्रमुखी के दावेदारों के कब्जे में है, जबकि कुछ सियासी दबाव से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं, फिर भी उनके परिजनों को यह चिंता सता रही है कि कहीं राजनीतिक दिग्गजों के बीच चल रही बहुमत जुटाने की होड़ का खामियाजा उन्हें नहीं भुगतना पड़ जाए। इन सदस्यों के परिजन प्रशासन से बराबर सुरक्षा की गुहार भी लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन चाहते हुए भी इनकी हिफाजत नहीं कर पा रहा। ऐसे में चुनाव तक इन बीडीसी सदस्यों के लिए दिग्गजों की पहुंच से दूर रहना बेहद जरूरी हो गया है।

विज्ञापन

दिग्गजों के सामने वर्चस्व की चुनौती

जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह प्रमुखी का चुनाव भी सपा और बसपा के बीच वर्चस्व की जंग में बदलता दिख रहा है। दोनों ही खेमों के सामने विधानसभा चुनाव से पहले खुद का वर्चस्व साबित करने की चुनौती है। ऐसे में दोनों के ही दिग्गज ज्यादा से ज्यादा प्रमुख पदों पर कब्जा करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। और फिर इन दिग्गजों को अपने आलाकमान के सामने भी यह तो यह दिखाना है कि उनके समर्थन से कितने प्रमुख चुनकर आए हैं। चुनाव नतीजे से ही उनका सियासी कद भी तय होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

जिला पंचायत सदस्य और फिर अध्यक्ष के चुनाव में मात खाई सपा इस चुनाव में अपना बर्चस्व साबित करने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। सपाई दिग्गजों ने अपने नेतृत्व से वादा भी कर दिया है कि वह ज्यादातर ब्लॉकों में अपने प्रमुखों जिताने में जरूर कामयाब रहेंगे, लेकिन यहां भी सपा खेमे को बसपा के प्रमुख पद के दावेदारों से कड़ी चुनौती मिल रही है। रालोद और भाजपा तो इस लड़ाई में पीछे छूटती दिख रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed