फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The watchman was taken hostage by the rogue carrying the battery, generator, charger of the tower

चौकीदार को बंधक बना टावर की बैटरी, जनरेटर, चार्जर ले गए बदमाश

Sat, 19 Oct 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
The watchman was taken hostage by the rogue carrying the battery, generator, charger of the tower
चौकीदार को बंधक बना टावर की बैटरी, जनरेटर, चार्जर ले गए बदमाश
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। क्षेत्र के गांव नगला भूरा में टावर पर सो रहे चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश 24 बैटरी, एक जनरेटर, पांच टावर चार्जर उड़ा ले गए। सूचना पाकर यूपी 100 गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। कंपनी के अधिकारियों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर थाने में दी है।
ग्राम नगला भूरा के बाहर टाटा कंपनी के टावर पर इजहार मोहम्मद पुत्र नियाद मोहम्मद निवासी नगला भूरा चौकीदार के रूप में काम करता है। शुक्रवार की शाम वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर टावर पर सोने के लिए आ गए। देर रात अज्ञात बदमाश जनरेटर में लगी बैट्री निकाल कर बोलेरो गाड़ी में लादकर चलते बने। जिससे टावर ठप हो गया।
विज्ञापन

टावर बंद होने की जानकारी जैसे ही उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने तत्काल चौकीदार के मोबाइल पर फोन किया। जिसे चौकीदार के पुत्र ने रिसीव किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने चौकीदार को मुक्त किया। जांच पड़ताल के बाद कंपनी के अधिकारी सत्यवीर सिंह, अमित उपाध्याय ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed