फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The wall of the house collapsed, the farmer died after being buried under the rubble

Hathras News: मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत

Thu, 14 Aug 2025 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The wall of the house collapsed, the farmer died after being buried under the rubble
कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव अखैपुर में बुधवार सुबह एक मकान की दीवार गिरने से 50 वर्षीय किसान जगदीश की मौत हो गई। परिजन लहूलुहान अवस्था में उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे जगदीश अपने घर के नीचे खड़े थे, तभी अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इसके मलबे में जगदीश दब गए। दीवार गिरते ही अन्य परिजन कुछ दूर खड़े हो गए। मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजन तुरंत जगदीश को इलाज के लिए हाथरस जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक जगदीश खेती-बाड़ी कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने अपने पीछे छह संतानों को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed