फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The visit was to communicate the message of saving daughter

संवाद यात्रा से दिया बेटी बचाने का संदेश

Sat, 20 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार से संवाद यात्रा की शुरुआत हो गई। संवाद यात्रा को कलेक्ट्रेट से डीएम शमीम अहमद खान ने झंडी दिखाकर रवाना की। 

विज्ञापन

संवाद यात्रा गांव शेरपुर और सलेमपुर पहुंची, जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला को-ऑर्डिनेटर ममता मिश्रा के नेतृत्व में इन दोनों ही गांवों में सामुदायिक बैठक, नारी चौपाल, किशोरी समूह का गठन किया गया। महिलाओं ने बेटियों के प्रति जागरूकता जगाने के लिए गांवों की दीवारों पर स्लोगन भी लिखे। संवाद यात्रा पांच मार्च तक जिले भर में भ्रमण करेगी। ममता मिश्रा ने कहा कि संवाद यात्रा के तहत जिले की हर तहसील, ब्लॉक, गांव में बेटियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। संवाद यात्रा के दौरान जिले भर में बैठक, चौपाल, दीवार लेखन भी किया जाएगा। लोगों को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी। देश में बेटियों की लगातार संख्या कम हो रही है और बेटों की बढ़ रही है। यह सभी के लिए बहुत चिंतनीय विषय है। यदि बेटी नहीं होगी तो किसी भी चीज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर डीपीओ डॉ. राम प्रवेश, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के प्रबंधक हरेश कुमार सिंह, डीपीओ ऑफिस के लिपिक रामजी वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed