फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The slogan of no vote echoed in the mahapanchayat

Hathras News: महापंचायत में गूंजा सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा

Thu, 22 Jun 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The slogan of no vote echoed in the mahapanchayat
जलेसर रोड ​​​स्थित भिलोखरी चौराहे पर धरने के दौरान होती महापंचायत में मौजूद क्षेत्रीय लोग। संवा - फोटो : samvad
हाथरस-जलेसर मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में जलेसर रोड स्थित गांव भिलोखरी के चौराहे पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान बुधवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें इस मार्ग से जुड़े 22 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया गया। निर्णय लिया गया कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक हर चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। 28 जून को समस्त सामाजिक संगठन और सभी गांवों के लोगों की बड़ी बैठक धरना स्थल पर बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




हाथरस-जलेसर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई महापंचायत में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, आम आदमी पार्टी, भारतीय किसान मजदूर संगठन, आर्य समाज आदि संगठनों ने सहभागिता की और समर्थन दिया।
विज्ञापन




भाकियू के के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि यदि धरना दे रहे लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया और समाधान नहीं किया तो किसान-मजदूर संगठन एक बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। सरकार की नींद उड़ा देगी। वक्ताओं ने कहा कि जनता अपने अधिकारों को लेकर जाग चुकी है और सड़क पर उतर चुकी है। जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच में आकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए, वरना वोट मांगने गांव में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क की जर्जर अवस्था के कारण सड़क से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों का विकास भी रुका हुआ है। यहां गांव से शहर की दूरी जरूर 20 किलोमीटर है, लेकिन पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं। इस सड़क पर वाहन एक महीने में बेकार हो जाते हैं।



इस मौके पर नितिन सिंह शेखावत, रामकुमार गौतम, अशोक परमार, विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष आदमी पार्टी अजय कुमार, रामगोपाल दीक्षित, बृजमोहन मदनावत, रामअवतार सिसोदिया, श्रीपाल चौहान, राजू कौशिक, जयप्रकाश तिवारी, नेपाल सिंह, बृजेश नागर एडवोकेट, वीरी सिंह, सुनील परमार, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, फौरन सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।




महापंचायत को लेकर सतर्क रहा पुलिस-प्रशासन
हाथरस। महापंचायत की सूचना को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। धरनास्थल पर महापंचायत के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी महापंचायत की गतिविधि की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। प्रशासन को डर था कि कहीं आक्रोशित ग्रामीण कोई बड़ा कदम न उठा लें।





इन गांवों के लोग रहे शामिल
भिलोखरी, ऐंहन, भोपतपुर, नहरई, गढ़ी बलना, नूरपुर, मेवली, गढ़ी खुर्ती, श्याम नगरिया, मिर्जापुर, बेरगांव, खरवा, दतौरा, कुम्हरई आदि ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने महापंचायत में सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed