{"_id":"69d6c13164c3b92e92090fd9","slug":"the-six-bigha-cauliflower-crop-ruined-by-the-rain-was-plowed-under-hathras-news-c-56-1-sali1016-146945-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश से बर्बाद हुई छह बीघा गोभी की फसल जोत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश से बर्बाद हुई छह बीघा गोभी की फसल जोत दी
Thu, 09 Apr 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कुरसंडा में बारिश से खराब हुई फसल को ट्रैक्टर से जोतता किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
खेतों में जलभराव और नमी बढ़ने से सब्जी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कुरसंडा निवासी एक किसान को अपनी तैयार होती छह बीघा गोभी की फसल को खुद ही ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करना पड़ा।
कुरसंडा निवासी राकेश चौधरी ने करीब छह बीघा भूमि में पत्ता गोभी और फूलगोभी की फसल उगाई थी। फसल में फल आने लगे थे और किसान को बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अत्यधिक नमी के कारण पौधों की डंडियों में गलन शुरू हो गई, जिससे गोभी के फल सड़ने और मुरझाने लगे।
किसान ने फसल को बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन खेतों में पानी भर जाने और मौसम में सुधार न होने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई। अंततः कोई विकल्प न बचने पर राकेश ने ट्रैक्टर चलवाकर अपनी पूरी छह बीघा फसल को जोत दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
राकेश ने बताया कि इस फसल में उन्होंने बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया था। यदि मौसम अनुकूल रहता तो उन्हें अच्छा मुनाफा होता, लेकिन लगातार बारिश ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।