फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The rule of destitute cows on the roads, be careful yourself

Hathras News: सड़कों पर निराश्रित गोंवशों का राज, खुद चलें संभल कर

Mon, 12 Jun 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Jun 2023 12:39 AM IST
सार

निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद करने के साथ सड़क हादसों का भी सबब बन रहे हैं। निराश्रित गोवंश के कारण जिले में पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। कुछ हादसों में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। जिले में निराश्रित गोवंश का आतंक व्याप्त है।

विज्ञापन
The rule of destitute cows on the roads, be careful yourself
हाथरस में सड़क पर घूमते छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में निराश्रित गोवंश का आतंक कम नहीं हो रहा है, सड़कों से लेकर खेतों तक इनका ही राज है। शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोग निराश्रित गोवंशों से परेशान हैं। सड़कों पर निराश्रित गोवंशों से टकराकर कई लोगों की जान भी जा चुकी है। प्रशासन इन निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भरने का दावा भर रहा है, लेकिन सड़कों पर बड़ी संख्या में इन्हें घूमते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद करने के साथ सड़क हादसों का भी सबब बन रहे हैं। निराश्रित गोवंश के कारण जिले में पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। कुछ हादसों में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। जिले में निराश्रित गोवंश का आतंक व्याप्त है। निराश्रित गोवंश के कारण जिले के किसान परेशान हैं। यह गोवंश किसानों की फसलों में घुस जाते हैं और फसल नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन


किसानों को रात रात भर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। किसानों को डर सताता है कि कहीं वह अपनी फसल छोड़कर घर आ गए तो गोवंश उनकी फसल नष्ट कर देंगे। इसके बावजूद शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यहां जिले में 32 गोशालाओं में करीब 12 हजार गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हैं महज चार कैटल कैचर
शासन की ओर से सभी नगर निकायों में निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर खरीदने के निर्देश दिए थे। हैरानी की बात यह है कि अभी तक नौ नगर निकायों के सापेक्ष चार नगर निकायों ने ही कैटल कैचर की खरीद की है।

केस- 1
निराश्रित गोवंश की टक्कर से घायल मुख्य आरक्षी की उपचार के दौरान मौत
आठ दिसंबर 2022 को अलीगढ़ रोड पर पराग डेयरी के निकट निराश्रित गोवंश ने पुलिस कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पुलिस कर्मी घायल हो गया था। अलीगढ़ मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
केस- 2
निराश्रित गोवंश से टकराकर नाले में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
12 अप्रैल को सादाबाद-मुरसान रोड पर गोलपुरा के पास कार निराश्रित गोवंश से टकराकर अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी थी। कार सवार एक युवक की मौत हो गई थी। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

निराश्रित गोवंश से रात में फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। अगर ऐसा नहीं करें तो छुट्टा गाय और सांड़ एक ही रात में फसल को नष्ट कर देते हैं। रात के समय इनसे जान को भी खतरा रहता है। -तेजवीर सिंह, किसान
रात के समय गांव से बाहर निकलने में भी डर लगता है। निराश्रित गोवंश कभी-कभी तो अचानक हमला कर देते हैं। प्रशासन को इन्हें पकड़कर गोशालाओं में डालना चाहिए। -करनपाल, किसान


निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकायों का जिम्मेदारी दी गई है। समय-समय पर इन गोवंशों को पकड़ने के लिए जिलाधिकारी व सीडीओ स्तर से निर्देश भी जारी किए जाते हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। -विजय वीर चंद्रयाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed