{"_id":"5d2b7c7d8ebc3e6d1b73e9be","slug":"the-roof-of-the-house-collapsed-two-children-wound-up-under-the-rubble-hathras-news-ali208338684","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत गिरी, दो बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की छत गिरी, दो बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी में हुई घटना के बाद मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी में रविवार की रात्रि में एक मकान की छत गिर गई। इससे नीचे दो बच्चे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
रईस निवासी मोहल्ला मधुगढ़ी का मकान काफी जर्जर अवस्था में है। रविवार की रात्रि साढ़े आठ बजे के लगभग उसके मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया।
इसके मलबे के नीचे उसका बेटा साहिद और बेटी अलशिफा दब गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व अन्य लोगों ने इन दोनों को वहां से निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देर रात तक दोनों जिला अस्पताल में भर्ती थे।