फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The road construction was done on the black spot itself.

ब्लैक स्पॉट पर ही कर दी सड़क बनाने में खानापूर्ति

Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन स्तर से लगातार जोर दिया जा रहा है।सोखना पुलिया के चौड़ीकरण के बाद सड़क पर बने मैनहॉल हादसों को न्योता दे रहा है।इस कारण सड़क बीचो बीच एक हिस्सा ऊंचा हो गया है।

विज्ञापन
The road construction was done on the black spot itself.
सोखना पुलिया पर बीच सडक पर बना मैन हॉल। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन स्तर से लगातार जोर दिया जा रहा है। वहीं कार्यदायी संस्था ने ब्लैक स्पॉट पर सड़क बनाने में खानापूर्ति कर दी है। सोखना पुलिया के चौड़ीकरण के बाद सड़क पर बने मैनहॉल हादसों को न्योता दे रहा है। इससे अफसर बेसुध बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सोखना पुलिया ब्लैक स्पॉट में शामिल थी। इस पर लोनिवि ने करोड़ों रुपये की लागत से दूसरा पुल का निर्माण करा दिया। इस पुलिया के निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा हीलाहवाली बरती गई है। पुलिया के निकट बने मैनहॉल पर ही सड़क का निर्माण कर दिया है। इस कारण सड़क बीचो बीच एक हिस्सा ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

इस मैनहॉल को साइट से बचाते हुए वाहन गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं। इसके साथ ही इस मैनहॉल से दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना हुआ है। पुलिया पर डाबरीकरण का काम भी सही ढंग से नहीं किया गया है। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि सोखना पुलिया पर जो मैनहॉल आ रहा है, उस पर टेबल ब्रेकर बनवाया जाएगा। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed