न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार को अक्रूर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर विचार विमर्श किया गया। धरने में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के पहुंचने की बात पर जोर दिया गया। साथ ही साथ जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन जिलामंत्री चंद्रवीर सिंह ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रेम पाल सिंह मदनावत, योगेंद्र वार्ष्णेय, गौरव पाठक, नीरज सिंह, शकील अहमद, महेश शर्मा, त्यागी जी, संजय पुष्कर, प्रधानाचार्य रामतेज, निर्मला देवी, छोटे लाल, प्रेमचंद्र बघेल, सतीश दिवाकर, योगी, अभिषेक कुमार, प्रधानाचार्य अजय बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद