{"_id":"5783e2454f1c1b027d13da5f","slug":"the-procession-of-the-three-sisters-who-descended-view-balcony-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों की बारात देखने उमड़े लोग, छज्जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बहनों की बारात देखने उमड़े लोग, छज्जा गिरा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस/सहपऊ। मुरसान में तीन सगी बहनों की बारात देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक छत पर इतने ज्यादा लोग जमा हो गए कि छज्जा गिर पड़ा और कई लोग छत से सड़क पर आ गिरे। इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार निजी अस्पतालों और सीएचसी पर कराया गया है।
मुरसान के रहने वाले कालीचरण ने अपनी तीनों बेटियों की शादी एक ही दिन करने का निर्णय लिया था। दो बेटियों की शादी सहपऊ से और एक बेटी की शादी अलीगढ़ से तय की गई थी। दस जुलाई को तीनों की बारात आनी थी। तीनों बारात एक साथ निकाली गईं। कस्बे में जब लोगों को एक साथ तीन दूल्हों वाली बारात के बारे में पता चला तो लोग छतों पर इकट्ठे होने लगे। बारिश के कारण इन-दिनों पुराने और जर्जर मकानों की हालत काफी खराब हो चली है। ऐसे ही एक मकान पर बारात देखने के लिए काफी लोग इकट्ठा हो गए। बारात गुजर ही रही थी कि लोगों के बोझ से छत का छज्जा ढह गया। बारात देख रहे कई बच्चे और महिलाएं सड़क पर आ गिरे, जिससे खलबली मच गई और लोग बारात भूलकर घायलों को अस्पताल ले जाने में जुट गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। उपचार के बाद अब इनकी हालत सामान्य है।