फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The procession of Gangaur Maharaj came out with pomp

Hathras News: धूमधाम से निकली गणगौर महाराज की शोभायात्रा

Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The procession of Gangaur Maharaj came out with pomp
शहर में शुक्रवार को 229वीं गणगौर जी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ बड़ी कोठी बंदरवन से कांंस्यकार समाज के बुजुर्ग प्रेमचंद्र वर्मा ने महाआरती कर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के कमला बाजार से शुरू होकर सरक्यूलर रोड, चक्की बाजार, नयागंज, पत्थर बाजार, रूई की मंडी, लोहट बाजार, पसरट्टा बाजार, पत्थर बाजार, हलवाई खाना, गुड़िहाई बाजार, सासनी गेट चौराहा होते हुए रामबाग इंटर कॉलेज पर पहुंची। शोभायात्रा में भैरो बाबा, शिव विवाह की झांकी, केसरी हनुमान, भूलभुलैया, रामदरबार, अयोध्या मंदिर, सहस्त्रार्जुन महाराज, मोरध्वज, कामदेव आदि की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। डोले में विराजमान गणगौर जी महाराज की झलक पाने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। इस मौके पर महेश वर्मा, दिलीप वर्मा, जगदीश प्रसाद, स्वामी, देवेंद्र वर्मा, गोपालदास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेश दिवााकर, सदर विधायक अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा, बासुदेव माहौर मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed